Monday, 10 March 2025

श्री संतोष कुमार झा

“ पिता ”
पिता बनने पर जाना,
अपने पिता के हृदय की विशालता को,
उनकी क्षमाशीलता को,
उनके, त्रुटियों को अनदेखा करने की कुशलता को।


अपने बच्चों को प्रेम करते हुए जाना,

अपने पिता के हृदय में दबे हुए अव्यक्त प्रेम को,

उनके प्रेम की असीमित परिधि को।

उनसे जाना कर्त्तव्य और प्रेम की परिभाषा को।

उनमें देखा प्रेम में विलय हुए कर्त्तव्य को।

उनसे ही सीखा प्रेम से उत्तरदायित्व निभाने की कला को।



उनसे सीखा दुःख को छिपाने की युक्ति,

उनमें देखा, हमारी असंख्य अतृप्त इच्छाओं के,

तुष्टिकरण में स्वयं को होम कर देने की शक्ति।

परन्तु मन आज भी सालता है।

उनके प्रेम को उनका उत्तरदायित्व समझने की भूल करना,

उनकी क्षमा शीलता का दुरुपयोग करना,

उनकी तीक्ष्ण दृष्टि से बच कर,

बाल सुलभ अपराध को अपनी चतुराई समझना,

उनके अनुशासन को बंधन और अवरोध मानना।

और उनके दुःख को कभी न जानना।

- सन्तोष कुमार झा

अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक

      कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड

नाम - श्री सन्तोष कुमार झा

आवासीय पता - अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक 

कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड,

3, पंचशील (रेल हाउस), सेक्टर – 23, सीबीडी बेलापुर,

नवी मुंबई – 400614

फ़ोन नम्बर  -  9004447000

मेल आई डी  -  cmd@krcl.co.in

--


सादर,
सदानंद चितले,
राजभाषा अधिकारी,
कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड,बेलापुर.




No comments:

Post a Comment