Tuesday, 11 March 2025

देवानन्द मिश्र

शब्द

शब्द ज्ञान है और विज्ञान
शब्द की महिमा बहुत महान
शब्द तिमिर और ज्योति प्रमाण
शब्द सहज और शब्द कृपाण
शब्द ही मरहम शब्द ही चोट
शब्द से जानें मन की खोंट
शब्द ब्रह्म है शब्द विवेक
शब्द शब्द मे भेद अनेक
शब्द प्रतिष्ठा शब्द सनेह
पर हिय में बनता निज गेह
शब्द व्यंग है शब्द प्रशंसा
शब्द मनोरथ और अभिलाषा
शब्द शत्रु है शब्द है मित्र
शब्द गंध और शब्द है इत्र
अतः
शब्द चयन में रखें ध्यान
तभी मिलेगा मान-सम्मान

@ देवानन्द मिश्र
ग्राम पोस्ट जलसैन 
भाया रुद्रपुर जिला मधुबनी बिहार पिन 847411

No comments:

Post a Comment