जय हिन्द
जय हिन्द बोलना क्या होता है?
पूछो उन मतवालों से,
तिरंगे पर आंच ना आ जाए,
डटे रहते चट्टानों पे।
बात बात पर झगड़ना क्या होता है?
पूछो उन वर्दी वालों से,
दुश्मन थर थर कांपे,
कभी ना डरे वो बलिदानों से।
बेचैनी में रहना क्या होता है?
पूछो उन देश के पहरेदार से,
हमें चैन से सुलाकर,
मिलाते आंखें देश के दुश्मन से।
कुर्बानी क्या होती है?
पूछो उन सीमा पर जवानों से,
गद्दारी वो होने देते नहीं,
हंसकर जान वो लुटा देते,
भारत मां को बचाने गद्दारों से।
खोना किसी को क्या होता है?
पूछो एक शहीद की मां से,
सीने पर पत्थर रख,
खुद को समझाती,
विदा करती अपने लाल को सूनी आंखों से।
धन्यवाद
डॉ रुपाली गर्ग
निवास
Dr Rupali Garg
K-1103, Haware Splendor
Haware Splendor Road, khargar, sec 20
Navi Mumbai, MAHARASHTRA 410210
India
Phone number: 9660894004
No comments:
Post a Comment