दुनिया में शिव संगीत आया।
आनंद मानव को मिल पाया।।ध्रू।।
निर्मित संगीत शिव
डमरू से।
नाद बना संगीत वाद्य से।
राग रागिनी मन
हरशाया।।१।।
आनंद मानव.........
संगीत माता सरस्वती है
वीणावादन मधुर प्रीतिहै।
तालसुरो पर सांस
की छाया।।२।।
आनंद मानव.........
मेघराग जलवृष्टि कराए।
दीपरागआलोक जगाए।
संगीत शक्ति सुख
उपजाया।।३।।
आनंद मानव.........
नाद,ध्यान संगीत सुरीला।
शास्त्रसंत गाए प्रभुलीला।
संगीत जगत विजय
बरसाया।।४।।
आनंद मानव.........
© विजय डांगे,नागपुर
Address
Shri Vijay Dange,
75,Sai Renuka,Techops City Colony,near Sanjuba School,Bahadura, Umred Road,Post,Mhalginagar,
Dist,,Nagpur.
Maharashtra,Pin,440034
Nagpur
No comments:
Post a Comment