*शीर्षक : भीम हमारा है कहो*
भीम हमारा है कहो, भीम प्यारा श्रेष्ठ कहो।
अम्बेडकर अमर रहे, भीम जिन्दाबाद कहो।
मूलनिवासी वर्ण में, भीम एक वरदान कहो।
भीम हमारा है कहो, भीम प्यारा श्रेष्ठ कहो।
भीम हमारा है कहो...।।
धरती प्यारी अम्बर प्यारा, राष्ट्र प्यारा है कहो।
समग्र मेहरा समाज में, विकास करना है कहो।
युवावर्ग आगे बढ़कर, समाज को समृद्ध करो।
सत्यमार्ग पर चलो, भीम सपना साकार करो।
भीम हमारा है कहो...।।
शिक्षित बन संगठित हो, संघर्ष करना है कहो।
जाति-भेदभाव-छुआछूत, इसे मिटाना है कहो।
राष्ट्र एक उत्थान में, समाज नव निर्माण करो।
अम्बेडकर के राज में, राष्ट्र पर अभिमान करो।
भीम हमारा है कहो...।।
सावित्रीबाई ज्योतिबा फुले, गुणी शिक्षक है कहो।
संविधान निर्माता डॉ.अम्बेडकर, सर्वश्रेष्ठ है कहो।
संविधान के विधान में, महापुरुष का संज्ञान करो।
संविधान है तो हम है, संविधान का सम्मान करो।
भीम हमारा है कहो...।।
एक भीम आज भीमसेना, भीम राज होगा कहो।
परोपकार के लिए सदा, जीवन यह कुर्बान कहो।
सिर उठाकर हम जो रहे, भीम का यशगान करो।
जीवन में जो खुशियाँ है, भीम नाम गुणगान करो।
भीम हमारा है कहो...।।
*******
✍️डॉ. हरिदास बड़ोदे 'हरिप्रेम' मेहरा
No comments:
Post a Comment